सब्सक्राइब करें

मातम में बदलीं खुशियां: थार सवार NSG कमांडो की मौत, रफ्तार इतनी की पेड़ से टकराते ही उड़ गए गाड़ी के परखच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, राया Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 04:49 PM IST
सार

गांव नगौड़ा के प्रधान नीरज सोलंकी ने बताया कि योगेन्द्र वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। योगेन्द्र 25 दिन पहले ही होली की छुट्टी पर घर आए थे। 31 मार्च को उनके सेना में पंद्रह साल पूरे होने थे।

विज्ञापन
NSG commando returning from Holi celebrations in Hathras dies in road accident three friends injured
कमांडो कमांडो योगेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हाथरस जिले में एक दुखद सड़क हादसे में मथुरा के एनएसजी कमांडो योगेन्द्र सिंह की मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगरा उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब वे होली खेलकर अपने दोस्त के यहां से लौट रहे थे। राया के गांव गुडेरा में इस घटना से मातम फैल गया है।

Trending Videos
NSG commando returning from Holi celebrations in Hathras dies in road accident three friends injured
कमांडो कमांडो योगेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

मौके पर ही हो गई कमांडो योगेंद्र की मौत
राया के गांव गुडेरा निवासी 32 वर्षीय योगेन्द्र सिंह एनएसजी में कमांडो थे। वह अपने साथी विष्णु, सत्यवीर और जितेन्द्र के साथ होली खेलने गए थे। सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी में एक अज्ञात वाहन ने उनकी थार कार को ओवरटेक किया। इसके कारण उनकी थार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कमांडो योगेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु नेवी में कार्यरत हैं, जबकि सत्यवीर और जितेन्द्र गांव में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा ले जाया गया। हादसे के बाद थार कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
NSG commando returning from Holi celebrations in Hathras dies in road accident three friends injured
कमांडो कमांडो योगेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

योगेन्द्र सिंह का परिचय
गांव नगौड़ा के प्रधान नीरज सोलंकी ने बताया कि योगेन्द्र वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पठानकोट में थी। योगेन्द्र 25 दिन पहले ही होली की छुट्टी पर घर आए थे। 31 मार्च को उनके सेना में पंद्रह साल पूरे होने थे। उनके बड़े भाई धर्मेन्द्र ने बताया कि योगेन्द्र तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे।

NSG commando returning from Holi celebrations in Hathras dies in road accident three friends injured
इसी कार में थे योगेंद्र - फोटो : अमर उजाला

परिवार में शोक
कमांडो योगेन्द्र की पत्नी एकता और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनके पांच साल का बेटा और चार साल की बेटी है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। योगेन्द्र के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित होने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed