{"_id":"69aa94a9dd3316f4f1074e97","slug":"girl-attempts-suicide-by-jumping-into-shahi-pond-in-fatehpur-sikri-police-rescues-her-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी में 'मौत' का तालाब: सुबह मिली युवक की लाश; अब युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी में 'मौत' का तालाब: सुबह मिली युवक की लाश; अब युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जिंदगी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
फतेहपुर सीकरी का प्राचीन तालाब कई जिंदगियां लील चुका है। शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला, तो वहीं दोपहर को एक युवती ने भी तालाब में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसकी जिंदगी बच गई।
तालाब जिसमें मिली युवक की लाश और फिर युवती ने लगाई छलांग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय खलबली मच गई, जब एक युवती ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की पहचान उषा पुत्री दौलत राम उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कीली खाना, कस्बा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शुक्रवार सुबह ही एक युवक का शव इसी तालाब में उतराता मिला था। इससे पूर्व भी उक्त तालाब में कई लोगों द्वारा अब आत्महत्या कर ली गई है। जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
