सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow Gives Birth to Calf With Two Heads and Five Legs  crowd gathered to see

UP: गाय ने दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़; पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने लगे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक गाय ने दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया को जन्म दिया। इसे देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं।

Cow Gives Birth to Calf With Two Heads and Five Legs  crowd gathered to see
बछिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। गांव बन्ना में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस नवजात बछिया के पांच पैर और दो मुख हैं। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों बछिया के पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने की होड़ मची हुई है।  

Trending Videos

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी वीनेश यादव के घर पर बृहस्पतिबार देर रात उनकी पालतू गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जैसे ही परिजनों ने बछिया को देखा, उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। बछिया के शरीर की बनावट सामान्य से अलग है। उसके पांच पैर हैं और चेहरे पर दो मुख स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही गांव में कौतूहल और हर्ष का माहौल बन गया।b इस खबर के फैलते ही वीनेश यादव के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा और ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही गांव और आसपास के लोग इस विचित्र बछिया को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शारीरिक भिन्नता के बावजूद परिवार में हर्ष का माहौल है और वे इसे प्रभु की कृपा मान रहे हैं। फिलहाल बछिया और गाय दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल उसे देखने लोगों की भीड़ लगी है तथा वे इसे चमत्कार बताते हुए पैसे चढ़ा रहे हैं।

 

कोशिका विभाजन में गड़बड़ी से होते हैं ऐसे केस
ग्रामीण दो मुंह व पांच पैर वाली बछिया को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पशु विशेषज्ञ मुख्य उप पशु चिकित्साधिकारी सत्येंद्र निगम के अनुसार, ऐसे मामले अक्सर भ्रूण के विकास के दौरान  (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण बता रहे हैं। फिलहाल बछिया के स्वास्थ्य पर कोई अन्य प्रतिकूल प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed