{"_id":"69aa4952147f83f8ee0aa808","slug":"holi-2026-how-to-remove-holi-colour-from-skin-in-hindi-twacha-se-holi-ke-rang-kaise-chutaye-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: सिंथेटिक रंगों से चेहरे पर चकत्ते, पक्के रंग छुड़ाने के लिए परेशान न हों; इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: सिंथेटिक रंगों से चेहरे पर चकत्ते, पक्के रंग छुड़ाने के लिए परेशान न हों; इन बातों का रखें ध्यान
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार
अगर आपकी त्वचा पर भी होली का पक्का रंग लगा है, तो इसे छुड़ाने के लिए ज्यादा परेशान न हों। अधिक रगड़ने या फिर बार-बार साबुन लगाने से परेशानी हो सकती है।
होली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एसएन के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में होली के बाद त्वचा की एलर्जी, अस्थमा और सांस रोगियों की संख्या बढ़ गई। ओपीडी में ऐसे कई मरीज आए, जिन्होंने रंग साफ करने के लिए बार-बार साबुन से मुंह धोया। इससे चकत्ते और एलर्जी की दिक्कत और बढ़ गई। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया।
Trending Videos
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में करीब 10 फीसदी मरीजों के चेहरे पर लाल-सफेद चकत्ते, दाने और गर्दन पर एलर्जी मिली है। ये सिंथेटिक रंग के उपयोग करने से हुआ है। कई ऐसे भी मरीज आए, जिन्होंने रंग उतारने के लिए कपड़े के साबुन का भी इस्तेमाल कर लिया। इससे एलर्जी और गंभीर हो गई। इनको दवा देने के साथ ही मरीजों को अच्छी गुणवत्ता की क्रीम उपयोग करने की सलाह दी है। अभी मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि गुलाल नाक में जाने से एलर्जी, सूखी खांसी, छींक आने की परेशानी मिली। अस्थमा और सांस रोगियों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। पांच मरीज भर्ती करने पड़े, ओपीडी में आए 8-10 मरीजों को दवाओं की डोज बढ़ाकर भी देनी पड़ी।
इन बातों का रखें ध्यान:
सिर और चेहरे पर रंग उतारने के लिए साबुन बार-बार न लगाएं।
दो-तीन दिन में क्रीम से एलर्जी ठीक नहीं हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
अस्थमा और सांस रोगी दवाएं बंद न करें, परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
सिर और चेहरे पर रंग उतारने के लिए साबुन बार-बार न लगाएं।
दो-तीन दिन में क्रीम से एलर्जी ठीक नहीं हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
अस्थमा और सांस रोगी दवाएं बंद न करें, परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
