सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadabad Bus Crash: 6-Year-Old Girl Dies During Treatment, Death Toll Rises to Seven

एक्सप्रेस-वे पर काल बनी रफ्तार: चीख-पुकार ने चीरा कलेजा, एक और मासूम की मौत; मृतकों की संख्या हुई सात

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस के सादाबाद में डबल डेकर बस की टक्कर से हुए हादसे में घायल 6 वर्षीय अंशु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई। होली मनाने घर लौट रहे परिवार पर टूटे इस कहर के बाद चौरंगाबीहड़ गांव में रंगों की जगह मातम और आंसू छा गए।

Sadabad Bus Crash: 6-Year-Old Girl Dies During Treatment, Death Toll Rises to Seven
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन व बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की टक्कर से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। दंपती विजय और पिंकी की माैत के बाद उनकी 6 साल की भतीजी अंशु की भी इलाज के दाैरान सांसें थम गईं। अपनों को खोने वाले परिजन होली का त्योहार उठाने के लिए दिल्ली से घर आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया था। इस घटना के बाद चौरंगाबीहड़ गांव में होली नहीं खेली गई। परिवार मातम है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
Trending Videos


 

हाथरस के सादाबाद में डबल डेकर बस की टक्कर से मंगलवार की सुबह तड़के ईको सवार बाह के चौरंगाबीहड़ गांव के विजय (27), पिंकी (26), राजाखेडा के गंगोलियापुरा गांव निवासी दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (45), विजय की रिश्तेदार शमसाबाद के रोहई खास की नत्थो देवी (50), राजाखेडा के सोमली घेर गांव के लोकेश (25) की मौत हो गई थी। विजय की साली पूनम (15), बेटा लव (1), बेटी प्राची (3), भाई अजय बघेल का बेटा आर्यन (8), बेटी अंशु (6), ईको चालक गडरपुरा का वीरेंद्र, उसका बेटा आयुष, बाजना का मनोज, पत्नी रानी, बेटा जयदीप उर्फ रोहित घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को उपचार के दौरान अंशु (6) की सांसें थम गईं। विजय और पिंकी की मौत से उनके बच्चे बेटा लव, बेटी प्राची अनाथ हो गए। अब भतीजी अंशु की मौत से परिवार मातम में डूबा है। पति अजय बघेल के बाद बेटी अंशु को खोने वाली प्रीति को नहीं सूझ रहा कि बेटे आर्यन और लड्डू की परवरिश कैसे होगी? अजय के बाद परिवार में विजय ही कमाने वाला था। मृतक विजय के भाई संजय, अरविंद और पंकज भी रो-रो कर बेहाल हैं।

 

होली पर त्योहार उठाने आ रहे थे
सादाबाद हादसे में हलवाई बेटे विजय एवं बहू पिंकी की मौत से चौरंगाबीहड़ गांव के बुजुर्ग सुखराम और सुनीता की बुढ़ापे की लाठी छिन गई है। 6 महीने पहले बीमारी ने बड़े बेटे अजय बघेल को छीन लिया था। अब दूसरे बेटे विजय और उसकी पत्नी पिंकी की हादसे में मौत हो गई। बुधवार को नातिन अंशु की भी सांसें थम गईं। सुखराम बघेल और सुनीता बार-बार बोले जा रहे थे कि बहू, बेटा और नातिन से पहले ईश्वर उन्हें ही उठा लेता। बेटा विजय एवं बहू पिंकी बच्चों के साथ होली का त्योहार उठाने के लिए घर पर आ रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed