{"_id":"69aa79e835823e54ea0328e2","slug":"havoc-of-speed-truck-overturned-while-swaying-on-the-highway-operator-s-death-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: ट्रक हाईवे पर लहराते हुए पलटा, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे; परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: ट्रक हाईवे पर लहराते हुए पलटा, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे; परिचालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक का उपचार जारी है।
ट्रक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिचालक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे एटा की ओर जा रहा एक कंटेनर गांव गंगाजमुनी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर में फंसे चालक धीरेंद्र पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम रजापुर और परिचालक बादाम पुत्र पोखपाल निवासी ग्राम लखौरा को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां से परिचालक बादाम को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
