सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Groups in Sora Village After Children’s Dispute 12 Injured

UP: खून से सने लोग, चीखती- चिल्लाती महिलाएं और बच्चे, सोरा गांव में होली के बाद बवाल; दो महिलाओं संग 12 घायल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सैंया क्षेत्र के सोरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और पथराव में दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी सैंया में भर्ती कराया।

Clash Between Two Groups in Sora Village After Children’s Dispute 12 Injured
अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव सोरा में बच्चों में हुए विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में दो महिला समेत 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
Trending Videos



 गांव सोरा में बृहस्पतिवार की शाम को दो बच्चे शुभम और पुनीत के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे ख्यालीराम त्यागी और दूसरे पक्ष के पोहप सिंह में मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष लामबंद हो गए। दोनों ओर के लोग लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झगड़े में पहले पक्ष से ख्यालीराम, कृष्ण कान्त, हरेंद्र, शुभम्, भू देवी, आरती समेत आठ और दूसरे पक्ष से कमोद सिंह, पोहप सिंह, पियूष, पुनीत त्यागी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed