सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh AQI Enters Green Zone Following Rain Weather Set to Change Again Orange Alert Issued

चंडीगढ़ की हवा हुई साफ: बारिश के बाद ग्रीन जोन में पहुंचा AQI, कल से फिर बदलेगा माैसम; आरेंज अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में हवा साफ होने के बाद सुबह और शाम के समय पार्कों, साइकिल ट्रैक और खुले स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में हल्का बदलाव बना रहने की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।

Chandigarh AQI Enters Green Zone Following Rain Weather Set to Change Again Orange Alert Issued
हवा साफ होने के बाद सुखना लेक से दिखा कसौली की पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद चंडीगढ़ की हवा में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। सोमवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 72 रिकॉर्ड किया गया, जिससे शहर एक बार फिर ग्रीन जोन में पहुंच गया। इससे पहले कई दिनों तक शहर का एक्यूआई 100 से ऊपर बना हुआ था और वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की जा रही थी।
Trending Videos


शहर के विभिन्न एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार सेक्टर-22 में एक्यूआई 93, सेक्टर-25 में 50 और सेक्टर-53 में 74 दर्ज किया गया। इनमें सेक्टर-25 की हवा सबसे स्वच्छ रही। वहीं सेक्टर-22 में एक्यूआई अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहा, लेकिन यह भी सुरक्षित श्रेणी में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के अधिकारियों के अनुसार बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषणकारी कण जमीन पर बैठ गए, जिससे हवा साफ हुई। विशेष रूप से पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों में कमी आने से वायु गुणवत्ता बेहतर हुई है।
विज्ञापन

तीन और चार जून को फिर होगी बारिश

चंडीगढ़ में मौसम ने सोमवार को फिर करवट ले ली। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि हल्की गर्मी भी महसूस की गई। तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार शहरवासियों को एक बार फिर जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र ने 3 जून से 5 जून के बीच चंडीगढ़ के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और आंधी आने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। चंडीगढ़ में 2 से 4 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 जून को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 6 जून को एक बार फिर धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed