{"_id":"6a1e8c45b71c99879b04ca9a","slug":"doctor-suicide-in-chandigarh-in-gmch-32-trauma-center-restroom-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डाॅक्टर ने किया सुसाइड: GMCH 32 के ट्रॉमा सेंटर के शौचालय में लगाया इंजेक्शन, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में डाॅक्टर ने किया सुसाइड: GMCH 32 के ट्रॉमा सेंटर के शौचालय में लगाया इंजेक्शन, पुलिस जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
डॉक्टर ने कथित तौर पर पोटैशियम क्लोराइड के चार इंजेक्शन लगाए थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
जीएमसीएच 32 में पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में मंगलवार को एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय डॉ. योगेश पीजी जूनियर रेजिडेंट (जेआर) के तौर पर जनरल मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित शौचालय में खुद को इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर ने कथित तौर पर पोटैशियम क्लोराइड के चार इंजेक्शन लगाए थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अस्पताल के कर्मचारियों व डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Trending Videos