सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh gas agencies on verge of running out of stock hotels restaurants only 72 hour quota

ईरान संकट: चंडीगढ़ में गैस एजेंसियों में स्टॉक खत्म होने के कगार पर, होटल-रेस्टोरेंट के पास 72 घंटे का ही कोटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Mar 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में एक हजार से अधिक छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और ढाबे हैं, जिनमें 19 किलो वाले औसतन छह से सात हजार कॉमर्शियल सिलिंडर इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा करीब पांच हजार छोटे दुकानदार पांच किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडरों पर निर्भर हैं।

Chandigarh gas agencies on verge of running out of stock hotels restaurants only 72 hour quota
चंडीगढ़ में गैस आपूर्ति प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला बाधित होने से चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। 
Trending Videos


गैस प्लांट से सीमित आपूर्ति आने के कारण शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में संकट की स्थिति बन गई है। होटल और रेस्टारेंट कारोबारियों का कहना है कि उनके पास करीब 72 घंटे का कोटा है। यदि यही हालात बने रहे तो बंद करने की नौबत आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

नयागांव और चंडीगढ़ की अन्य गैस एजेंसियों के बाहर सुबह छह बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। एजेंसियां केवल नई खेप आने पर ही सिलिंडर की डिलीवरी कर पा रही हैं। शहर की कई गैस एजेंसियों के दौरे में सामने आया कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई प्लांट से नहीं पहुंच रही है जिससे होटल व बड़े प्रतिष्ठानों तक गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

पार्टी की बुकिंग लेने से भी मना

आईओसी के एक प्रतिनिधि के अनुसार कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। जितनी सप्लाई मिलती है, उतनी ही आगे वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगने वाली गैस में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कई होटलों ने परिस्थिति को देखते हुए होटलों में पार्टी की बुकिंग लेने से भी मना कर दिया है।

चंडीगढ़ में गैस दरें-10 मार्च 2026

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) : लगभग 862.50 
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) : लगभग 1,904.50 

सप्लाई बंद हुई 

हमारे पास कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई आना बंद हो गई है। जिसकी वजह से हम आगे भी सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। - लिली बावा, गैस एजेंसी ओनर

तीन दिन का ही स्टाॅक बचा है

हमारे पास तीन दिन का स्टॉक है। ऐसे में सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो हमारे लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। सिर्फ मेरे ही नहीं दूसरों के लिए भी यह मुसीबत होगी। मुझको कई रेस्टोरेंट और होटल मालिकों के फोन आ चुके हैं। - नीरज बजाज, मालिक, सिंधी स्वीट्स

हमारे पास दो दिन का स्टॉक पड़ा है। हमारे लिए मुश्किल यह है कि यह कब तक चलेगा। हम गैस सप्लाई के इंतजार में हैं। यदि यह दो दिन में ठीक नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री बंद होने के कगार पर होगी। -अरविंदर पाल सिंह, प्रेसीडेंट,  होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन चंडीगढ़

हमारे पास अब तक सिलिंडर पर्याप्त हैं। अभी कोई किल्लत नहीं है। यदि सप्लाई में बाधा आएगी तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है। - नीरज खरब, मॉब रेस्टोरेंट

गैस एजेंसियों के मालिकों की मीटिंग बुलाई 

गैस की किल्लत के बारे में इसकी सूचना मिली है। हमने ग्राउंड पर लोगों को भेजा था। हमने इस मामले में गैस एजेंसियों के मालिकों की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग के बाद प्रशासन चंडीगढ़ के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। - निशांत कुमार यादव, डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़

इंडक्शन की मांग बढ़ी

चंडीगढ़ अब इंडक्शन की मांग एकदम से बढ़ गई है। सेक्टर-18 की व्यस्त रहने वाली मार्केट के साथ ही सिटी की कई मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में इंडक्शन की तेजी के साथ खरीदारी की जाने लगी है। कारण है कि यदि गैस खत्म होगी तो कुकिंग के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम तो किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed