{"_id":"69b08caf1018c0871e091d77","slug":"women-innovators-honored-at-the-summit-for-women-entrepreneurs-chandigarh-news-c-16-pkl1079-967542-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वुमन एंटरप्रेन्योर्स के समिट में महिला इनोवेटर्स को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वुमन एंटरप्रेन्योर्स के समिट में महिला इनोवेटर्स को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पीयू में पीयू-आईआईटी रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशंस फाउंडेशन (पीआई राही) और एसआरओटी फाउंडेशन के सहयोग से टेक वूमेन एंटरप्रेन्योर्स एंड स्टार्टअप समिट (ट्वेस) 2026 का आयोजन किया गया। समिट में 150 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, शोधकर्ता, छात्र और निवेशकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सराओगी और स्कॉट एडिल फार्मासिया लिमिटेड की टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. वैशाली अग्रवाल को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अवंतिका सराओगी ने भारत का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट स्थापित किया है, जहां गन्ने जैसे नवीकरणीय संसाधनों से बनने वाला कंपोस्टेबल प्लास्टिक तैयार किया जाता है। वहीं डॉ. वैशाली अग्रवाल को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और फार्मा रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। समिट के दौरान पिच टू ग्लोरी स्टार्टअप प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें डैच बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड को प्रोस्टेट कैंसर की त्वरित जांच किट के लिए पहला पुरस्कार मिला। आइडिया ट्री कार्यक्रम में भी तीन नवाचारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लुधियाना के बीसीएम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपने नवाचार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
Trending Videos