सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather in Chandigarh change rain alert

Chandigarh Weather: झुलसा रही है तेज धूप, हफ्ते के आखिर में बरसेंगी राहत की फुहारें; तेज हवाओं का भी अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के मध्य तक मौसम शुष्क रहेगा। चंडीगढ़ में 15 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

weather in Chandigarh change rain alert
चंडीगढ़ में बदलेगा माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं लेकिन सप्ताह के अंत में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को क्षेत्र में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के मध्य तक मौसम शुष्क रहेगा। चंडीगढ़ में 15 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विभाग ने शनिवार (14 मार्च) से सोमवार (16 मार्च) तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed