{"_id":"697bca1cd1d66bd7af0dbfe2","slug":"chandigarh-ice-hockey-teams-shine-in-ladakh-administrator-kataria-honors-them-chandigarh-news-c-16-pkl1079-936183-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लद्दाख में चमकी चंडीगढ़ आइस हॉकी टीमें, प्रशासक कटारिया ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लद्दाख में चमकी चंडीगढ़ आइस हॉकी टीमें, प्रशासक कटारिया ने किया सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने वीरवार को लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंडीगढ़ आइस हॉकी टीमों (पुरुष एवं महिला) से पंजाब लोक भवन में मुलाकात की। उन्होंने टीम का सम्मान करते हुए केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई दी।
प्रशासक ने राष्ट्रीय स्तर के खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में पुरुष टीम को रजत पदक तथा महिला टीम को कांस्य पदक हासिल करने पर सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को चंडीगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे आइस हॉकी के मजबूत क्षेत्रों की टीमों के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और जज्बे की प्रशंसा की।
आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने प्रशासक को भारत में आइस हॉकी के विकास की जानकारी दी और बताया कि शीतकालीन खेल अब हिमालयी क्षेत्रों से बाहर भी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने इस खेल को और बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कटारिया ने कहा कि प्रशासन खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा अपनी क्षमता के अनुसार खिलाड़ियों से संबंधित लाभों पर विचार करने की दिशा में कार्य कर रहा है जो खेल संस्कृति को मजबूत करने पर प्रधानमंत्री के विशेष जोर के अनुरूप है। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव वीपी सिंह, खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा, कोच तथा आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Trending Videos