फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Nayab Saini meets the Governor twice in a week; speculation intensifies following changes at the Raj Bhavan

Haryana: एक हफ्ते में राज्यपाल से सीएम नायब सैनी की दो मुलाकातें, राजभवन में बदलाव के बाद चर्चा तेज

Sun, 09 Aug 2026 08:30 AM IST
Naveen आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 09 Aug 2026 08:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री और राज्यपाल की लगातार मुलाकातों की एक वजह विधानसभा का मानसून सत्र भी माना जा रहा है। सत्र की तैयारियां चल रही हैं और इसके अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
CM Nayab Saini meets the Governor twice in a week; speculation intensifies following changes at the Raj Bhavan
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस सप्ताह राज्यपाल प्रो. अमीष कुमार घोष से दो बार मुलाकात की। पहली मुलाकात सोमवार को दोपहर हुई, जबकि दूसरी बैठक शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे हुई। शुक्रवार की मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्यपाल के निजी सचिव शंखा चटर्जी को पद से हटाए जाने के बाद हुई है। सीएम सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां से लौटने के बाद वह सीधे राजभवन गए थे। हालांकि इस मुलाकात की खबर मीडिया को नहीं लग पाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


शंखा चटर्जी को लेकर अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की चर्चा सामने आई है। उनके खिलाफ अनियमिताताओं को लेकर शिकायतें भी थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। चटर्जी को राज्यपाल सचिवालय की ओर से तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त किए जाने के बाद इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, राज्यपाल के सचिव एवं आईएएस अधिकारी विजय कुमार ने इन चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शंखा चटर्जी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया था और इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शनिवार को पंचकूला में राज्यपाल का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत की संभावना थी, लेकिन बाद में राज्यपाल की ओर से मीडिया से रूबरू होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और राज्यपाल की लगातार मुलाकातों की एक वजह विधानसभा का मानसून सत्र भी माना जा रहा है। सत्र की तैयारियां चल रही हैं और इसके अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सत्र की तारीख और उससे जुड़ी औपचारिकताओं को लेकर भी राज्यपाल से चर्चा हुई होने की संभावना जताई जा रही है।


वहीं, इन मुलाकातों के बीच हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा है। एक ही सप्ताह में मुख्यमंत्री की राज्यपाल से दो मुलाकातों ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकातें होती रहती हैं, लेकिन एक सप्ताह के भीतर दो बैठकें और खासकर शुक्रवार को हुई मुलाकात का समय इसे महत्वपूर्ण बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed