फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   30 kg of heroin seized in Firozpur at Punjab

फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन बरामद: बाइक पर जा रहे थे दो शख्स, पुलिस ने दबोचा; सीमा पार से आई थी खेप

Sun, 09 Aug 2026 09:47 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों से 30 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की। सीमा पार से हेरोइन की ये खेप आई थी। 

विज्ञापन
30 kg of heroin seized in Firozpur at Punjab
हेरोइन बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30.200 किलो हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई है। काउंटर इंटेलीजेंस के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव वल्ले शाह उताड़, फाजिल्का और मनप्रीत सिंह निवासी गांव नवा हस्ता, फाजिल्का के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बाइक पर हेरोइन की सप्लाई करने निकले थे दो शख्स 
पुलिस ने उनके कब्जे से 30.200 किलो हेरोइन व एक बाइक बरामद की। ये लोग बाइक पर सवार होकर किसी को हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस इस मॉड्यूल के सीमा पार बैठे तस्करों से संबंधों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सहयोगियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर कार्रवाई 
एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सीआई टीम ने बीएसएफ फाजिल्का के साथ मिलकर फाजिल्का के हिंदूमलकोट रोड पर गांव सतीरवाला के नजदीक विशेष अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक पर जा रहे दोनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 30.200 किलो हेरोइन बरामद हुई। 
थाना एसएसओसी फाजिल्का में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में और खेप मिलने के अलावा आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed