फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police strict regarding Independence Day celebrations in Jalandhar

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बढ़ी सख्ती: जालंधर में पुलिस कमिश्नर ने जांची व्यवस्थाएं, किया औचक निरीक्षण

Sun, 09 Aug 2026 10:20 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी, तैयारियों और चल रही चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन
Police strict regarding Independence Day celebrations in Jalandhar
पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जालंधर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों, पुलिस नाकों/पोस्टों और पुलिस स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी, तैयारियों और चल रही चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने, प्रभावी चेकिंग करने और हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कहा कि शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रबंध लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed