फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain in Punjab Today Weather news

पंजाब में बरसे बादल: जलभराव से लोगों को हुई परेशानी, अभी नहीं मिलेगी राहत, क्या बोला मौसम विभाग?

Sun, 09 Aug 2026 02:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

पंजाब में सोमवार से 14 अगस्त तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य के करीब है। 

विज्ञापन
Rain in Punjab Today Weather news
पंजाब बारिश की संभावना - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार सुबह मोगा, फिरोजपुर , जलालाबाद और मुक्सतर में बारिश हुई जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, शनिवार को भी पंजाब के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। 
विज्ञापन




शनिवार को बठिंडा में सबसे अधिक 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर सहित कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद पंजाब को भारी बारिश से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


सोमवार से 14 अगस्त तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम 23.4 डिग्री का न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। लुधियाना में 6.0 एमएम, पटियाला में 3.0 एमएम, बठिंडा में 7.0 एमएम और पठानकोट में 7.2 एमएम बारिश हुई। 


अमृतसर का अधिकतम पारा 28.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे है। लुधियाना में 29.0 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। पटियाला में 33.2 डिग्री, पठानकोट में 31.5 डिग्री और एसबीएस नगर में 30.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। बरनाला, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी अधिकतम पारा 28.9 से 30.4 डिग्री के बीच रहा।

अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में यह 26.8 डिग्री रहा। बठिंडा में 24.0 डिग्री, एसबीएस नगर में 24.8 डिग्री और रूपनगर में 25.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। फरीदकोट और फिरोजपुर में भी न्यूनतम पारा 27.7 से 28.8 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से 14 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed