Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Sukhbir Badal's 'Save Future Front' protests against paper leak; demonstration at Punjabi University gate
{"_id":"6a7467fe518bfe9b1504133c","slug":"video-sukhbir-badals-save-future-front-protests-against-paper-leak-demonstration-at-punjabi-university-gate-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक के विरोध में सुखबीर बादल का 'भविष्य बचाओ मोर्चा', पंजाबी यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक के विरोध में सुखबीर बादल का 'भविष्य बचाओ मोर्चा', पंजाबी यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पेपर लीक मामलों के विरोध में पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर 'भविष्य बचाओ मोर्चा' लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली दल के नेता, कार्यकर्ता, छात्र और समर्थक मौजूद रहे।
मोर्चे को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता खत्म हो रही है, जिससे मेहनत करने वाले उम्मीदवारों का विश्वास टूट रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अकाली दल इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखेगा।
मोर्चे के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।