{"_id":"6a76abbd93abf2046c00c6c8","slug":"seven-day-rain-alert-for-punjab-light-rain-will-keep-temperatures-from-rising-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सात दिन बारिश का अलर्ट: हल्की बरसात से तापमान में नहीं होगा इजाफा, मानसून हो गया है सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सात दिन बारिश का अलर्ट: हल्की बरसात से तापमान में नहीं होगा इजाफा, मानसून हो गया है सुस्त
Sat, 08 Aug 2026 09:38 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:38 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला और मोहाली जैसे कई उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और संगरूर समेत अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून कमजोर पड़ गया है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। मौसम विभाग ने शनिवार से 13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
इस दौरान भारी बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला और मोहाली जैसे कई उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और संगरूर समेत अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पंजाब के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई। लुधियाना का न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 32.6 डिग्री और लुधियाना का 30.4 डिग्री रहा। पटियाला में 31.8 डिग्री, पठानकोट में 33.9 डिग्री और एसबीएस नगर में 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। फाजिल्का का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और फिरोजपुर का 32.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में अमृतसर का 26.1 डिग्री, पटियाला का 27.0 डिग्री और पठानकोट का 26.1 डिग्री रहा। बठिंडा का न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री और रूपनगर का 24.3 डिग्री दर्ज किया गया।