{"_id":"6a76c4ed3a176650ca0552d9","slug":"longowal-police-stopped-farmers-attempting-to-question-aman-arora-event-held-amidst-tight-security-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाैंगोवाल में हंगामा: मंत्री अमन अरोड़ा से सवाल पूछने जुटे किसान, पुलिस के साए में संपन्न हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाैंगोवाल में हंगामा: मंत्री अमन अरोड़ा से सवाल पूछने जुटे किसान, पुलिस के साए में संपन्न हुए कार्यक्रम
Sat, 08 Aug 2026 12:50 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने पंजाब सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो 'आप' नेता आज लोगों के बीच आ रहे हैं, वे जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कदर डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
लाैंगोवाल में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने कस्बा लौंगोवाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री और आप प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उनके दो कार्यक्रम तय थे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के बैनर तले मंत्री से सवाल-जवाब करने जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए रोष जताया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
दौरे के दौरान पहले समारोह स्थल पर किसानों और प्रशासन के बीच भारी हंगामा देखने को मिला। इसके बाद जैसे ही किसानों को मंत्री के दूसरे कार्यक्रम स्थल की सूचना मिली, वे तुरंत वहां से रवाना होकर दूसरे समारोह स्थल के करीब एकत्रित हो गए। मंत्री को सुरक्षा कवच में समारोह में ले जाया गया।
विज्ञापन
समारोह स्थल के बाहर बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते रहे। यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जसविंदर लौंगोवाल और जसवीर मेदेवास ने कहा कि सत्ताधारी नेता जनता के बुनियादी सवालों का जवाब देने से इस कद्र डरे हुए हैं कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मंत्री और मुख्यमंत्री जहां भी जाएंगे, किसान हर गांव व गली में उनसे तीखे सवाल-जवाब करेंगे।