फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Extortion demanded from retired doctor in Patiala

पटियाला में रिटायर डॉक्टर से मांगी रंगदारी: फोन पर मिला धमकी भरा संदेश, मांगे 50 लाख

Fri, 07 Aug 2026 07:09 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 07:09 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में एक डॉक्टर से रंगदारी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Extortion demanded from retired doctor in Patiala
पटियाला में रिटायर डॉक्टर से मांगी रंगदारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पटियाला में रिटायर डॉक्टर सुरिंदरपाल सिंह से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सुरिंदरपाल सिंह पटियाला के पंजाबी बाग में अपना क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को उन्हें विदेशी नंबर से मुहब्बत रंधावा का धमकी भरा संदेश मिला। शुरू में उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद आरोपी के भाई बलविंदर सिंह ने फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बलविंदर सिंह ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी। 5 अगस्त को मुहब्बत रंधावा ने फिर फोन कर 50 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने मुहब्बत जीत सिंह, बलविंदर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed