फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon to weaken in Punjab starting today Light rain likely

पंजाब में आज से सुस्त होगा मानसून: हल्की बारिश की संभावना, सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Fri, 07 Aug 2026 10:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Fri, 07 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

आज से पंजाब में मानसून और सुस्त होने लगेगा। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक पंजाब में कईं स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश से राहत रहेगी। 

विज्ञापन
Monsoon to weaken in Punjab starting today Light rain likely
बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बरसात से तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से नीचे हो गया है। सबसे अधिक 36 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। आज से पंजाब में मानसून और सुस्त होने लगेगा। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक पंजाब में कईं स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश से राहत रहेगी। 

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक आने वाले छह दिनों के दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को बरनाला में 3.0 एमएम, लुधियाना में 5.4 एमएम, होशियारपुर में 18.0 एमएम, रूपनगर में 5.0 एमएम, गुरदासपुर में 4.0 एमएम, कपूरथला में 2.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 23.6 डिग्री का न्यूनतम पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 33.2 डिग्री, लुधियाना का 30.6 डिग्री, पटियाला का 30.1 डिग्री, पठानकोट का 33.6 डिग्री, बठिंडा का 34.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 28.5 डिग्री, गुरदासपुर का 31.3 डिग्री, फाजिल्का का 35.7 डिग्री, फिरोजपुर का 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री, लुधियाना का 27.2 डिग्री, पटियाला का 26.8 डिग्री, पठानकोट का 24.0 डिग्री, बठिंडा का 25.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 26.0 डिग्री, फाजिल्का का 28.0 डिग्री, फिरोजपुर का 26.2 डिग्री और रूपनगर का 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed