फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commencement of Shrimad Bhagavat Katha with a Kalash Yatra

Chandigarh News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज

Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Commencement of Shrimad Bhagavat Katha with a Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के 54वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कथा से पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि यात्रा सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से शुरू हुई।

कथा व्यास श्री भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। कथा श्रवण से सकारात्मक विचार आते हैं और जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने और कथा के संदेशों को परिवार के साथ साझा करने पर जोर दिया। कथा के बाद भगवान की आरती हुई और भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed