{"_id":"6985cdb68685ed39e700a988","slug":"chandigarh-district-court-receives-third-time-bomb-threat-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार ईमेल, स्कूलों को भी मिली थी थ्रेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bomb Threat: चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार ईमेल, स्कूलों को भी मिली थी थ्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीते एक महीने में लगातार तीसरी बार इस तरह की धमकी आई है। पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
Chandigarh district court
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार भी ईमेल से धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही मौके सेक्टर-43 चौकी पुलिस और बम स्क्वॉड के साथ पुलिस अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंचे। तुरंत चेकिंग अभियान चलाया गया। यह पहली बार नहीं है; पहले भी स्कूलों, सचिवालय और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
Trending Videos
बता दें कि एक महीने में तीसरी बार जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले की गहन चेकिंग की जा रही है। पूरे अदालत परिसर को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीमें सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले 29 जनवरी को शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर हो गई। एक साथ इतने बड़े पैमाने पर जांच की जरूरत पड़ने पर बम डिटेक्शन टीम के सुरक्षाकर्मी कम पड़ गए। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बीट बॉक्स और पुलिस चौकियों में तैनात जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजना पड़ा।
