सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   tonk farmer death in anicat resque in 24 hours

Tonk News: एनिकट में डूबे किसान का शव 42 घंटे बाद मिला, SDRF ने की कड़ी मशक्कत; घातक हुआ गहरे पानी में जाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 06:21 PM IST
tonk farmer death in anicat resque in 24 hours

टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में माशी नदी पर बने एनीकट में डूबे किसान का शव 42 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। SDRF टीम ने शव को घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर से खोज निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बंटाई पर खेती कर परिवार संग खेत में रहता था किसान
एसडीआरएफ टीम प्रभारी राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान कानाराम (27) पुत्र सकराम बावरी, निवासी बाछेड़ा के रूप में हुई है। कानाराम बंटाई पर खेती करता था। खेत के मालिक जयपुर जिले के मेहंदवास गांव के निवासी हैं। कानाराम पिछले कुछ वर्षों से उसी खेत में टपरी बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।

नहाते समय गहरे पानी में चला गया
घटना बुधवार (4 फरवरी) शाम करीब 4 बजे की है। कानाराम अपनी पत्नी के साथ खेत से लगभग 150 मीटर दूर माशी नदी पर बने एनीकट में नहाने गया था। उसकी पत्नी नदी किनारे खड़ी रही, जबकि कानाराम एनीकट में उतर गया। बताया जा रहा है कि उसे तैरना ठीक से नहीं आता था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पत्नी की चीख सुनकर दौड़ा जीजा, लेकिन नहीं बचा सका
कानाराम के डूबने पर उसकी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पास ही मौजूद बस्सी निवासी जीजा कमलेश बावरी घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचा, लेकिन तब तक वो पानी में समा चुका था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: अंता उपचुनाव में भाजपा की अंदरूनी सियासत गरमाई, मोरपाल का जवाब पहुंचा अनुशासन समिति तक

पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलने पर पचेवर थाना प्रभारी प्रीति रतनू पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से देर शाम तक एनीकट में तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF और सिविल डिफेंस को सूचना दी गई।

गुरुवार (5 फरवरी) सुबह करीब 9 बजे SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन गुरुवार शाम तक भी शव नहीं मिला। अंततः शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे SDRF टीम ने घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर किसान का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के छात्रों ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में ली सहभागिता

06 Feb 2026

Kullu: 16 संस्कारों का किया व्याख्यान

06 Feb 2026

VIDEO: डीएम के माैखिक आदेश से निगम को हर महीने हो रहा 49 लाख का नुकसान

06 Feb 2026

VIDEO: बिजली बिल राहत योजना का तीसरा चरण आज से

06 Feb 2026

VIDEO: बच्चे हो रहे एआई अरेस्ट, घट रही सीखने-समझने की क्षमता

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: 40 हजार वाले इंजेक्शन से बची 42 मरीजों की जान

06 Feb 2026

VIDEO: फुट ओवरब्रिज नहीं हटेंगे, ऊपर से गुजरेगा मेट्रो ट्रैक

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बालिकाओं को सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने को किया जागरूक

06 Feb 2026

बठिंडा में जीदा टोल प्लाजा पर किसानों का धरना

06 Feb 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीएम से मांगें वक्त, हम साथ चलने को तैयार; आरडीजी बंद होना हिमाचल के लिए पैदा कर रहा मुश्किलें

06 Feb 2026

Una: आवास कॉलोनी हिमुडा में गंदगी का आलम, लोग परेशान

06 Feb 2026

मिट्ठू मदान बने अमृतसर कांग्रेस के जिला प्रधान, कांग्रेस भवन में हुई ताजपोशी

06 Feb 2026

श्री गोविन्द गौधाम गौशाला सुखचैन साहिब रोड फगवाड़ा में संकीर्तन का आयोजन

06 Feb 2026

काशी विद्यापीठ में पुलिस तैनात, छात्रों में नाराजगी; VIDEO

06 Feb 2026

नाभा में पीआरटीसी की बस हादसाग्रस्त

06 Feb 2026

कानपुर देहात: परीक्षा देने जा रहे छात्रों का ऑटो डीसीएम से टकराया; छात्रा की मौत और तीन की हालत गंभीर

06 Feb 2026

होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 1500 तक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारा के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग

Shimla: खेल परिसर में पिस्टल और राइफल चलाने की तकनीक सीख रहे बच्चे

06 Feb 2026

फिरोजपुर सिविल सर्जन दफ्तर में सीवरेज का बुरा हाल

06 Feb 2026

नारनौल में धोलेडा के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का देखा सजीव प्रसारण

हरियाणा के राज्यपाल ने झज्जर के नेशनल अवॉर्डी दीपक सिंह को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा

कानपुर: कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर नाले किनारे लगी बैरिकेडिंग टूटी

06 Feb 2026

VIDEO: एसआईआर: दावे-आपत्ति के अंतिम दिन करेक्शन करवाने पहुंचे लोग

06 Feb 2026

Maihar News: शासकीय स्कूलों में 4.37 करोड़ के लघु निर्माण घोटाला, तीन प्राचार्य निलंबित, सात को नोटिस

06 Feb 2026

महाशिवरात्रि को लेकर एसएसपी ने किया खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण

06 Feb 2026

पिसावा के प्रेमपुर में पति ने पत्नी को खेत में ले जाकर मारी गोली

06 Feb 2026

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल; रजिस्ट्री, इंतकाल और प्रमाण पत्रों का काम ठप

'पूरे देश में बस्तर ओलंपिक के नाम से पहचाना जा रहा अपना बस्तर'; पीएम मोदी बोले- लोगों ने पहली बार देखा बस

06 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ आईआईएम में मैनफेस्ट वर्चस्व का शुभारंभ, दिखाई गई डॉक्युमेंट्री

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed