सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cylinder Explodes in Vikas Nagar Home Family Narrow Escape

Chandigarh: विकास नगर के एक घर में फटा सिलिंडर, मचा हड़कंप; परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर मौजूद योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था, बल्कि वहां किचन बनाया गया था।

Cylinder Explodes in Vikas Nagar Home Family Narrow Escape
विकास नगर में फटा सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मनीमाजरा में विकास नगर, मौली जागरां में बुधवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने के बाद किचन में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारों और लेंटर तक में दरारें आ गईं। हालांकि समय रहते घर के चारों सदस्य बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर मौजूद योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था, बल्कि वहां किचन बनाया गया था। योगेश ने तुरंत नीचे सो रहे अपने पिता गिरीश, मां और भाई को जगाकर घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




योगेश ने बताया कि जैसे ही सब लोग घर के बाहर चले गए तो आग लगने के करीब 15 मिनट बाद किचन में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मनीमाजरा की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 2:30 बजे आग पर काबू पाया।

आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें फर्नीचर, किचन का सामान, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, रजिस्ट्री और बच्चों के सर्टिफिकेट शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते परिवार को बाहर निकाल लिया गया, वरना हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। योगेश की सूझबूझ से चार लोगों की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed