{"_id":"69c4ddea150a1526e30d3c8f","slug":"husband-wife-suicide-attempt-in-family-dispute-rohtas-police-investigation-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4092541-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी के एक साल बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी के एक साल बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सासाराम में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर अस्पताल में इलाजरत दंपति
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनुसराय मोहल्ले में बीती रात एक दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फिलहाल दोनों का सासाराम स्थित सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos
पारिवारिक विवाद में खाया जहर
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लखनुसराय मोहल्ला निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी कविता कुमारी से बीते तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर आवेश में आकर दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी, इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन एवं कविता की शादी पिछले वर्ष हुई थी और दोनों को अभी तक कोई संतान भी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में इनका दाम्पत्य जीवन काफी मधुर था और दोनों एक-दूसरे को काफी प्रेम भी करते थे, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लगातार झगड़ा चल रहा था, इसके बाद यह नौबत आई।
ये भी पढ़ें: 'गार्जियन जा रहे हैं, दिल भारी है', CM नीतीश के दिल्ली जाने पर भावुक हुईं जीविका दीदियां
जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन