सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Double Murder Case Noose Tightens Around Accused Ajay Pratap Singh Four Brothers FIR Registered

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय प्रताप सिंह के चार भाइयों पर भी कसा शिकंजा, एक और एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Mar 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह के साथ उसके चार भाइयों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी अजय समेत उसके चार भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

Budaun Double Murder Case Noose Tightens Around Accused Ajay Pratap Singh Four Brothers FIR Registered
आरोपी अजय का भाई केशव (हाथ में पिस्टल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके परिवार के चार भाइयों के खिलाफ मूसाझाग पुलिस ने बुधवार देर रात एक और केस दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी में ही काम करने वाले एक कर्मचारी पर इन लोगों ने पिछले साल चार दिसंबर को पिटाई करते हुए जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने शिकायत की तो पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जांच में यह मामला सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, राहुल मिश्रा एचपीसीएल के सैजनी प्लांट में बतौर कर्मचारी काम करते थे। इस दौरान उनका अजय प्रताप सिंह से कोई विवाद हो गया था। इसके बाद अजय प्रताप सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर राहुल मिश्रा पर चार दिसंबर को जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में राहुल का सिर फट गया व गंभीर चोट पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की दी थी धमकी 
यही नहीं, आरोपियों ने राहुल को धमकी दी थी कि यदि शिकायत लेकर थाने गए तो जान से मार देंगे। फिर भी वह थाने की तरफ बढ़े तो राहुल को रास्ते में भी रोका था। इसके बाद राहुल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया था। लेकिन, ऊंची पहुंच के चलते आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तत्कालीन थानेदार व हलका चौकी इंचार्ज ने भी पीड़ित की सुनवाई करने की जगह आरोपियों का ही साथ दिया। पीड़ित ने कंपनी में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। 

इन आरोपियों को किया गया नामजद 
अब एसएसपी के स्तर से बनाई गई एसआईटी की जांच में यह मामला सामने आया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की निगरानी वाली यही एसआईटी इस मामले की जांच करेगी। मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बुधवार रात आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके भाइयों अभय, केशव, चंद्रशेखर, शिवम के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य आरोपों में गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे में पुलिस अब इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर कंपनी के एक कर्मचारी पर बीते साल दिसंबर माह में जानलेवा हमला किया था, जांच में यह बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मूसाझाग पुलिस ने इस मामले में अजय समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed