सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of youth found in Ganga Expressway underpass, murder suspected

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found in Ganga Expressway underpass, murder suspected
विज्ञापन
इस्लामनगर। ग्राम कपरोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बुधवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। युवक के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान हैं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
Trending Videos

बुधवार दोपहर करीब चार बजे राहगीरों ने अंडरपास के अंदर एक युवक का शव पड़ा देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष इस्लामनगर उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सुनसान स्थान देखकर अंडरपास में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिली शराब की बोतलें
घटनास्थल से शराब की बोतलें और पानी की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि घटना से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात हिरदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed