{"_id":"69c4330a7611231b720ae2c1","slug":"notice-issued-to-two-ration-dealers-including-the-mother-of-the-accused-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160191-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोपी की मां समेत दो कोटेदारों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोपी की मां समेत दो कोटेदारों को जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। किरन देवी के नाम से संचालित राशन कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच में राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में आरोपी की मां व एक अन्य कोटेदार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। सैजनी गांव की निलंबित कोटे की दुकान का संबद्धीकरण पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम कर दिया है।
कोटे की दुकान में राशन उठान में गड़बड़ी मिलने की शिकायत पर बुधवार को पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जांच के दौरान रिकॉर्ड के सापेक्ष दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया है, इससे गड़बड़ी की आशंका है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि राशन स्टॉक में कमी मिलने की पुष्टि हुई है। इस मामले में किरन देवी व बाबूराम दोनों लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस में बढ़ सकते है कई आरोपियों के नाम
प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। इससे इस मामले में जल्द ही कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं इस मामले से जुड़े भागे हुए आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीमें जुटी हैं। हालांकि बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने मामले में कोई नई प्रगति नहीं होने की बात बताई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उसहैत कांड के आरोपी के साथ भी अजय की नजदीकी
बीते नौ साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र में तीन लोगोंं की हत्या हुई थी। इस मामले में जो मुख्य आरोपी है उसके व प्लांट हत्याकांड में आरोपी अजय प्रताप सिंह के नजदीकी संबंध रहे हैं। आरोपी अजय के परिवार के लोगों के फाेटो उसहैत कांड के आरोपी के साथ इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बात को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
घटना की जांच के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। केस में अभी किसी नए आरोपी का नाम नहीं बढ़ा है, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- अंकिता शर्मा, एसएसपी
Trending Videos