सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collide, one dead, two others serious

Budaun News: दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत, दो अन्य गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one dead, two others serious
जावेद खान।फाइल फोटो
विज्ञापन
ककराला। ककराला-बदायूं रोड पर मंगलवार शाम को दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ककराला के वार्ड 16 निवासी जावेद खान उर्फ जेके मिस्त्री (57) के रूप में हुई है। बाइक सवार चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
Trending Videos

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जावेद खान उर्फ जेके मिस्त्री अपने घर से बिजली का सामान लेने बदायूं जा रहे थे। कस्बे से कुछ दूर बदायूं रोड पर गभियाई गांव के पास जैसे ही पेट्रोल लेने पंप की ओर मुड़े कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बुलेट बाइक से जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ही बाइक सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। बाइक का अगला पहिया निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं की ओर से आने वाली बुलेट पर ककराला के वार्ड-7 के निवासी सलमान (25) पुत्र छोटे व मुफीद (22) पुत्र शकील बैठे थे। यह दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी क्लीनिक में इन्हें भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। घायल मुफीद बोल भी नहीं पा रहा है, जबकि सलमान के कई जगह हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।
मौके पर ही दम तोड़ने वाले जावेद खान के परिवार में पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। अलापुर थानाध्यक्ष माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक का पोस्टमाॅर्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed