{"_id":"69c4336dc13b777adf021239","slug":"a-report-has-been-filed-against-ajay-and-his-four-brothers-accused-of-double-murder-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160197-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय व उसके चार भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय व उसके चार भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके परिवार के चार भाइयों पर मूसाझाग पुलिस ने बुधवार देर रात एक और केस दर्ज किया है। आरोप है कि बीते 4 दिसंबर 2025 को कंपनी में ही काम करने वाले एक कर्मचारी पर इन लोगों ने मारपीट के साथ जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने शिकायत की तो पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जांच में यह मामला सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल मिश्रा एचपीसीएल के सैजनी प्लांट में बतौर कर्मचारी काम करते थे। इस दौरान इनका अजय प्रताप सिंह से कोई विवाद हो गया था। इसके बाद अजय प्रताप सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर राहुल मिश्रा पर बीते 4 दिसंबर को जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले में राहुल का सिर फट गया व उसको गंभीर चोट पहुंची थी।
यही नहीं आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि थाने शिकायत लेकर गए तो जान से मार देंगे। प्लांट से थाने जाते समय राहुल को रास्ते में भी रोका था। इसके बाद राहुल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया था। लेकिन, ऊंची पहुंच के चलते आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना उचित नहीं समझा।
तत्कालीन थानेदार व हल्का चौकी इंचार्ज ने भी पीड़ित की सुनवाई करने की जगह आरोपियों का ही साथ दिया। पीड़ित ने कंपनी में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। अब एसएसपी के स्तर से बनाई गई एसआईटी की जांच में यह मामला सामने आया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की निगरानी में हो रही इस जांच की जा रही है। मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बुधवार रात आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके भाइयों अभय, केशव, चंद्रशेखर, शिवम के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे में पुलिस अब इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
आरोपी अजय प्रताप सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर कंपनी के एक कर्मचारी पर बीते साल दिसंबर माह में जानलेवा हमला किया था, जांच में यह बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मूसाझाग पुलिस ने इस मामले में अजय समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
Trending Videos