सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Angry at her father s scolding daughter hanged herself in her room

Jagdalpur: पिता की डांट से नाराज बेटी ने घर के कमरे में लगाई फांसी, काम से लौटी मां को फंदे पर लटकी मिली

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़गांव के जवाहर खेड़ेगांव में पिता की डांट से नाराज 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Angry at her father s scolding daughter hanged herself in her room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर आई तो बेटी को फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए बड़गांव थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम जवाहर खेड़ेगाव निवासी कमलेश नरेटी की 19 वर्षीय बेटी खेमिन नरेटी को पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया, जिसके बाद पिता घर से बाहर काम से चले गए। उसकी मां गांव में महुआ बीनने चली गई, जबकि छोटा भाई मोहल्ले में खेलने के लिए चला गया। पिता की डांट बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी ही चुन्नी को फंदा बनाते हुए दोपहर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के बाद जब उसकी मां महुआ बीनकर घर आई तो बेटी को खोजा, लेकिन नहीं मिली। जब दूसरी ओर गई तो बेटी को फंदे से लटका देख आसपास के लोगों को बुलाया। जब तक युवती को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनका कहना था कि पिता की डांट को इतना बुरा मान लिया कि अपना जीवन ही समाप्त कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed