{"_id":"69f2db5d66925e71f20eb647","slug":"two-shooters-from-godara-gang-apprehended-in-ambala-plot-to-attack-chandigarh-businessman-foiled-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोदारा गैंग के दो शूटर काबू: चंडीगढ़ के कारोबारी पर हमले की साजिश नाकाम, रंगदारी के बाद फायरिंग की थी योजना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोदारा गैंग के दो शूटर काबू: चंडीगढ़ के कारोबारी पर हमले की साजिश नाकाम, रंगदारी के बाद फायरिंग की थी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपियों ने सेक्टर-20 स्थित एक इमिग्रेशन कारोबारी पर फायरिंग करनी थी। इससे पहले 22 अप्रैल को रोहित गोदारा गैंग ने खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव निवासी कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को अंबाला एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के गांव बड़ागांव निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपेंद्र गुज्जर उर्फ थापा और राजस्थान के भरतपुर निवासी नितिन उर्फ जट्टा के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें सेक्टर-20 स्थित एक इमिग्रेशन कारोबारी पर फायरिंग करनी थी। इससे पहले 22 अप्रैल को रोहित गोदारा गैंग ने खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव निवासी कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
बताया गया कि पीड़ित ने कॉल उठाना बंद कर दिया जिसके बाद गैंग ने दो शूटरों को उस पर हमला करने के लिए भेज दिया। हालांकि वारदात से पहले ही दोनों आरोपी अंबाला में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों के पकड़े जाने के अगले दिन 28 अप्रैल को शाम 5:20 बजे एफआईआर दर्ज की।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत एसएसपी विंडो पर दी थी। चूंकि पीड़ित का कार्यालय सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए अधिकार क्षेत्र को लेकर विचार-विमर्श के चलते एफआईआर दर्ज होने में देरी हुई। पुलिस अब मामले में मिली वॉयस रिकॉर्डिंग की भी जांच कर रही है ताकि कॉल करने वाले की पहचान की जा सके।
Trending Videos