सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowds gathered at PU on the last day of graduate voter registration

Chandigarh News: पीयू में ग्रेजुएट वोटर रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at PU on the last day of graduate voter registration
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में रजिस्टर्ड ग्रेजुएट कांस्टीट्यूएंसी के लिए मतदाता पंजीकरण के आखिरी दिन भारी भीड़ देखने को मिली। स्थिति ऐसी हो गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक की बैक एंट्री तक बंद करनी पड़ी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अंतिम दिन तक करीब 46 हजार ग्रेजुएट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। शुरुआत में पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई थी, जिसे अधिक संख्या में लोगों को मौका देने के लिए पहले 30 मार्च और फिर बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया।
Trending Videos

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला रजिस्टर्ड ग्रेजुएट्स और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें और आगामी सीनेट चुनाव में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए प्रचार अभियान चला रहे हैं और ग्रेजुएट वोटरों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपने एजेंडा और वादों को साझा कर वे समर्थन जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed