{"_id":"69d9498cd16948eb980b07d7","slug":"the-three-associations-of-indira-colony-came-together-on-one-platform-and-decided-to-form-a-joint-organization-chandigarh-news-c-16-pkl1049-992488-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी की तीनों एसोसिएशन एक मंच पर आईं, संयुक्त संगठन बनाने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी की तीनों एसोसिएशन एक मंच पर आईं, संयुक्त संगठन बनाने का लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा, चंडीगढ़। इंदिरा कॉलोनी की तीनों पॉकेटों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए एकता का परिचय देते हुए संयुक्त संगठन बनाने का फैसला लिया है। मनीमाजरा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि पॉकेट नंबर 1, 2 और 3 अब एक साझा मंच पर आकर क्षेत्र के हितों की आवाज बुलंद करेंगी।
बैठक की अध्यक्षता मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष धीमान ने की। इस दौरान घोषणा की गई कि तीनों कॉलोनियों के हितों की रक्षा और विकास कार्यों को गति देने के लिए संयुक्त ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर इंदिरा कॉलोनी का गठन किया जाएगा।
बैठक में प्रधान श्याम सुंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, नई इंदिरा कॉलोनी रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, एडवाइजर सुनील पारखी, बलबीर सिंह भूम्भक, राजकुमार सैनी, रामधारी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Trending Videos