सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF personnel performed yoga; Commandant Kamal Sisodia led the session.

Chandigarh News: सीआरपीएफ जवानों ने किया योग, कमांडेंट कमल सिसोदिया ने कराया अभ्यास

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
CRPF personnel performed yoga; Commandant Kamal Sisodia led the session.
विज्ञापन
चंडीगढ़। 13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कमांडेंट कमल सिसोदिया की अगुवाई में यह आयोजन उत्साह और अनुशासन से संपन्न हुआ। इसमें बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमल सिसोदिया ने स्वयं योगासन, प्राणायाम और माइंड योग का अभ्यास कराया। उन्होंने पूरे सत्र का नेतृत्व कर सभी को सही विधि से योग करने को प्रेरित किया। कमांडेंट ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योग से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता और एकाग्रता में वृद्धि होती है। इससे कठिन परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed