सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight inspectors of Chandigarh Police will be promoted as DSPs

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के आठ इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Eight inspectors of Chandigarh Police will be promoted as DSPs
विज्ञापन
छह साल के इंतजार के बाद राहत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के आठ इंस्पेक्टरों को जल्द ही डीएसपी पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनमें से पांच अधिकारी ओआरपी रैंक के तहत पहले ही डीएसपी के रूप में तैनात किए जा चुके हैं जिन्हें अब नियमित रूप से प्रमोट किया जाएगा। वहीं, तीन अन्य इंस्पेक्टरों को सीधे डीएसपी पद पर पदोन्नति मिलेगी। करीब छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इन अधिकारियों को यह राहत मिली है।

प्रमोशन से जुड़ी फाइल को यूटी के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद फाइल पुलिस विभाग को भेज दी गई है। ओआरपी रैंक से नियमित पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर, गुरजीत कौर, श्री प्रकाश, मंजू शर्मा और जसविंदर कौर शामिल हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर रणजोध सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सरना और इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह को सीधा डीएसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed