सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Budget Session Congress adjournment motion HPSC HSSC discussion today all update

Haryana Budget Session: विधायक सेतिया ने उठाया नशे का मुद्दा, कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस पिछले 11 साल में हुई भर्तियों को लेकर सदन में बहस करना चाहता था। इस पर स्पीकर तैयार नहीं हुए थे। कांग्रेस ने इस पर संशोधन कर दोबारा से दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Haryana Budget Session Congress adjournment motion HPSC HSSC discussion today all update
सदन में बोलते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में आज विधायक गोकुल सेतिया ने नशे का मामला उठाया। सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि जहां से नशा आ रहा है, वहां तक पुलिस जाती है।

Trending Videos


आज कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों को लेकर कांग्रेस की ओर से दिए गए स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा स्पीकर ने मंजूर कर लिया है। अब इस पर बुधवार को शाम तीन बजे से बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले स्पीकर ने कांग्रेस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कांग्रेस पिछले 11 साल में हुई भर्तियों को लेकर सदन में बहस करना चाहता था। इस पर स्पीकर तैयार नहीं हुए थे। कांग्रेस ने इस पर संशोधन कर दोबारा से दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। नए प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 28 विधायकों ने चर्चा के लिए प्रस्ताव दिया था। इसे मंजूर कर लिया गया है। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे दो घंटे तक इस पर चर्चा के लिए स्वीकृति दी गई है।

स्पीकर ने फोन चलाने पर विधायक को टोका

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा में फोन इस्तेमाल करने वाले विधायकों को चेताया। स्पीकर ने नूंह विधायक आफताब अहमद के फोन चलाने पर टोकते हुए कहा, ये गलत है। कल भी कुछ सदस्य फोन का सदन में यूज कर रहे थे। ये सही नहीं है। वहीं, विधानसभा में लंच/डिनर के लिए कूपन सिस्टम पर विपक्ष ने सवाल उठाए। 


स्पीकर ने कहा कि आपको हर मुद्दे पर बेवजह बहस करने की आदत है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष को कूपन उठाकर दिखाया। स्पीकर ने कहा कि कई सदस्यों को पिछली बार खाना खाने के दौरान दिक्कत आई थी, जिसके चलते ये व्यवस्था शुरू की गई है। हुड्डा और रघवीर कादयान ने कहा कि लंच के दौरान वहां पर किसी व्यक्ति को खड़ा करें, वहां पर पहचान पत्र की जरूरत थोड़े ही है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सुबह 11:30 बजे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यह मार्च चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कोठी नंबर 140, सेक्टर 9-बी से शुरू होकर विधानसभा तक जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मनरेगा से जुड़े मुद्दों और कथित कटौतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है, इसलिए इसके अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद , नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलजा, सांसद व महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला , सांसद व कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य दीपेंद्र हुड्डा , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र बघेल और सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मनरेगा बचाओ संग्राम के समन्वयक लखन सिंगला भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed