{"_id":"699e0d27c95a51d787041ef0","slug":"if-y-poorans-daughter-had-applied-for-the-job-she-would-have-definitely-got-it-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-957224-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: वाई पूरण की बेटी नौकरी के लिए आवेदन करती तो जरूर मिलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: वाई पूरण की बेटी नौकरी के लिए आवेदन करती तो जरूर मिलती
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि दलित समाज के दिवंगत आईपीएस वाई पूरण के मामले में न जांच रिपोर्ट आई और न ही परिवार को न्याय नहीं मिला है। अगर संदीप लाठर की पत्नी को नौकरी दी तो वाई पूरण की बेटी को नौकरी क्यों नहीं दी गई। इस पर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि अपनी जानकारी दुरुस्त करिए, मुख्यमंत्री ने वाई पूरण की बेटी को नियमों के तहत नौकरी का ऑफर किया था आवेदन करने पर नौकरी जरूर मिलती।
सेलवाल ने कहा कि महिला अपराधों में हरियाणा देश में पांचवें स्थान पर है। राज्यपाल के अभिभाषण की शुरुआत वंदे मातरम से हुई थी जब देश आजाद हुआ तब वंदे मातरम गाने पर ब्रिटिश सरकार में डंडे पड़ते थे। इस पर संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा ने एतराज जताते हुए कहा कि यह तथ्य गलत हैं। इसके बाद सेलवाल ने हिसार एचएयू में पीएचडी छात्रा से दो प्रोफेसरों पर छेड़छाड़ के आरोप, खो-खो में पदक विजेता मीनू व पर्वतारोही रीना भट्टी को कोई सहायता राशि नहीं मिलने के साथ सीएम सैनी के पंजाब दौरे को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि नशे से हरियाणा की बिगड़ती हालत पर कोई ध्यान नहीं है।
पेंशन काटने पर मंत्री व सीएम ने टोका
शीशपाल केहरवाला ने पूछा कि कितने लोगों की पेंशन सत्यापन के नाम पर रोकी गई। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मृतक होने के कारण 78 हजार और अपात्रता पर पांच हजार पेंशन काटी गई है। इसके बाद सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष ने बुजुर्गों के बीच अफवाह फैलाकर पाप किया है। केहरवाल ने कहा कि कभी दूध दही की बात होने वाले नए हरियाणा की गली गली में चिट्टा और नशे की बात हो रही है। फैमिली आईडी, धान घोटाला, पेपर लीक घोटाला, शराब घोटाला है। नए हरियाणा में बाजरे पर 2,775 रूपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) है, लेकिन बाजरा 1800 रुपये में बिक रहा है। मैदान में खिलाड़ी जान गंवा रहे हैं, एचपीएससी में चेयरमैन भी बाहरी और नौकरी भी बाहरी पा रहे हैं। यहां रोजाना दो तीन हत्या, अपहरण और दुष्कर्म के मामले होते हैं।
गैलरी में अधिकारी नदारद, चेक करने के निर्देश -
विधानसभा सदन में दोपहर तकरीबन 2:40 पर अधिकारी गैलरी में अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस पर संज्ञान लेते हुए विधानसभा स्पीकर में कहा आज किन अधिकारियों की ड्यूटी गैलरी में रहने की है, ये चेक किया जाए।
Trending Videos