{"_id":"699ea18d50de8977c901fd19","slug":"video-what-did-anti-corruption-bureau-chief-dgp-as-chawla-say-on-the-idfc-bank-scam-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईडीएफसी बैंक घोटाले पर क्या बोले एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख डीजीपी एएस चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीएफसी बैंक घोटाले पर क्या बोले एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख डीजीपी एएस चावला
आईडीएफसी बैंक घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख डीजीपी एएस चावला ने पत्रकारों से बात की। चावला ने कहा कि 23 फरवरी को पंचायत विभाग से एक पत्र मिला था जिसमें गबन की जानकारी मिली। इसके बाद एसीबी में मुकदमा नम्बर 4 दर्ज किया गया। इसमें पहले रिभव ऋषि और अभय को गिरफ्तार किया। रिभव आईडीएफसी बैंक का मैनेजर है वहीं अभय बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर था। बैंक ने सारा पैसा हरियाणा सरकार को लौटा दिया है। ये दोनों मुख्य आरोपी हैं। इन दोनों ने ही प्लानिंग की थी। शाम को दोनों को राउंड अप किया गया। ईयू स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट के खाते में करीब 300 करोड़ रुपये गए थे। एयू स्माल फाइनेंस बैंक में भी पैसा गया। स्वाति सिंघला निजी कंपनी की मालिक है और अभय की पत्नी है। स्वाति के भाई अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया है। आज इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। चावला ने कहा कि ऐसा लग रहा है किसी सरकारी अधिकारी की मिलीभगत भी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।