{"_id":"69c98e45d6fc5bbc420d1348","slug":"finance-and-contract-committee-meeting-today-16-agendas-will-be-discussed-chandigarh-news-c-16-pkl1049-982699-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक आज, 16 एजेंडों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक आज, 16 एजेंडों पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की 361वीं बैठक सोमवार को न्यू डिलक्स बिल्डिंग में मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े 16 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी, जिन पर करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
एजेंडा के तहत सेक्टर-20 की वी-5 सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 39.52 लाख रुपये और सेक्टर-45 की वी-4 रोड पर 32.29 लाख रुपये खर्च होंगे। धनास की अंबेडकर कॉलोनी में सड़कों और गलियों के निर्माण पर 39.02 लाख रुपये तथा गांव धनास में सीवर व्यवस्था सुधारने पर 34.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-43 ए व बी में वी-4 और वी-5 सड़कों पर कर्ब और सीमेंट कंक्रीट दोबारा डालने पर 25.89 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके अलावा सेक्टर-37 मार्केट के विकास पर 47.17 लाख रुपये और विकास नगर में ट्यूबवेल लगाने पर 27.42 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-15 सी व डी की ग्रीन बेल्ट में हाईमास्ट लाइट के लिए 21.54 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। सेक्टर-34, सेक्टर-19 डी और अन्य क्षेत्रों में कर्ब, सीसी और सीवर कार्यों पर भी लाखों रुपये खर्च होंगे।
वहीं, सेक्टर-31 के जापानी गार्डन में तीन फाउंटेन, सेक्टर-44 व अन्य क्षेत्रों में लाइटिंग और मौली जागरां के सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण समेत कई विकास कार्य भी एजेंडे में शामिल हैं।
Trending Videos