सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foundation Day celebrations of three states at Punjab Lok Bhawan, a confluence of cultures

Chandigarh News: पंजाब लोक भवन में तीन राज्यों का स्थापना दिवस समारोह, संस्कृति का दिखा संगम

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrations of three states at Punjab Lok Bhawan, a confluence of cultures
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन में शुक्रवार को महाराष्ट्र, गुजरात और हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस 15 अप्रैल को आयोजित न हो पाने के कारण इसे शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अनीता कटारिया सहित शिरकत की। कार्यक्रम में तीनों राज्यों की संस्कृति का संगम दिखा।
Trending Videos

राज्यपाल ने तीनों राज्यों के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बधाई देते हुए उन्हें देश की प्रगति की आधारशिला बताया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाषा, संस्कृति और परंपराओं के आदान-प्रदान के जरिए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के वीडियो संदेश से हुई। इस दौरान अजीत बालाजी जोशी, आईएएस, धर्मेश जिवानी और डॉ. एके अत्री ने विचार रखे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला की प्रस्तुतियों में हिमाचल की किन्नौरी नाटी, महाराष्ट्र की लावणी और गुजरात के डांडिया समेत कई लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन, विवेक प्रताप सिंह, मंदीप सिंह बराड़ और उपायुक्त निशांत कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed