{"_id":"636d5cf393668151b02c073d","slug":"haryana-government-will-make-five-districts-tourism-hubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांच जिलों को पर्यटन हब बनाएगी हरियाणा सरकार, पर्यटन को बढ़ावा देगी स्वदेश दर्शन-2.0 योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पांच जिलों को पर्यटन हब बनाएगी हरियाणा सरकार, पर्यटन को बढ़ावा देगी स्वदेश दर्शन-2.0 योजना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
सार
गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना के विकास के लिए आयोजित प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक की मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अध्यक्षता की।
पर्यटन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 जिलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है। इसके अलावा पंचकूला जिले में पर्यटन के लिए संरचनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना के विकास के लिए आयोजित प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक की मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बेहतर कारगर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके तहत पर्यटन एवं सम्बद्ध बुनियादी ढांचा, पर्यटन सेवाएं, मानव एवं पूंजी विकास, स्थल प्रबंधन एवं प्रोत्साहन आदि पर कार्य किया जाना है। सांस्कृतिक एवं हेरिटेज पर्यटन, साहसिक गतिविधियां, ग्रामीण एवं वेलनेस पर्यटन जैसी सुविधाओं और सेवाओं पर भी कार्य किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि पंचकूला में मोरनी हिल्स, यादविंद्रा गार्डन, कौशल्या डैम, नाडा साहिब जैसे 55 पर्यटन स्थल हैं। महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद जिले को भी इस योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ का किला, बीरबल का छत्ता, जलमहल, ढोसी पर्वत जैसे अनेक प्राचीन स्मारक स्थल हैं जिनको पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।
फरीदाबाद में ऐतिहासिक सूरजकुंड, दमदमा लेक, अरावली गोल्फ क्लब, सोहना का झरना आदि 17 पर्यटन स्थल हैं। सूरजकुंड में आधुनिक स्तर का विशेष पर्यटन खंड बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन 1.0 योजना के तहत पर्यावरण पर्यटन, वन्य जीव, बुद्घिष्ठ, अध्यात्मक, पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र, तीर्थान्कार आदि स्थलों का चयन किया गया।