{"_id":"69a93b26db85c9a8d80d46d5","slug":"haryana-rajya-sabha-elections-bjp-nominates-sanjay-bhatia-as-its-candidate-voting-to-be-held-on-march-16-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने संजय भाटिया को बनाया उम्मीदवार, 16 मार्च को होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने संजय भाटिया को बनाया उम्मीदवार, 16 मार्च को होगी वोटिंग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 05 Mar 2026 01:43 PM IST
Link Copied
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। संजय भाटिया पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। 57 साल के संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।