{"_id":"69a94eaa2a81f7f59a0efc41","slug":"video-parajapata-brahamakamara-iishavaraya-vashavavathayalya-ma-fal-va-talka-ka-manaii-hal-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pathankot: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में फूलों व तिलक की मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में फूलों व तिलक की मनाई होली
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय डांगू रोड पर स्थित राज योग ध्यान केंद्र एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्रशिक्षण केंद्र, जहां पर निशुल्क ग्रुप वाइस आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग की साप्ताहिक ट्रेनिंग अनुभवी राजयोगियों द्वारा कराई जाती है। आज सेवा केंद्र ढांगू रोड में फूलों व तिलक की होली बड़े ही श्रद्धा व प्रेम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रभावी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी सत्या ने साधकों को होली के पावन पर्व की एवं शहर निवासियों पुरे जिला वासियों को बधाई दी। आपने आगे कहा इस त्यौहार को रंगों का पर्व भी कहा जाता, तभी कहा जाता है "रंग दे मेरा बसंती चोला" तो यह पर्व यह संदेश भी देता है जैसे हम बाहरी रूप से विभिन्न रंगों द्वारा खुशी का त्योहार मनाते हैं। वैसे हमें अपनी आत्मा रूपी चोले को भी दिव्या गुनो रूपी रंगों से शांति ,प्रेम ,पवित्रता से रंगना है। तभी हमारे जीवन में व समाज में खुशी, शांति व समृद्धि आएगी। जिला प्रबंधक ब्रह्मकुमार प्रताप ने भी सभी को रंग का त्योहार होली की बधाई दी। आप सभी के जीवन में सदा खुशियां एवं शांति समृद्धि आए। इस अवसर पर गांधारी, अजीत पाल, शिवकुमार, प्रेमजीत, राजीव, जोगिंदर पाल, कुशल, नीलम, सुनील ठाकुर अजय कुमार, ललित, शिवानी वाली, वंदना आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।