{"_id":"69a963c505462296350f3bb4","slug":"video-holi-milan-celebration-by-all-india-agarwal-conference-in-firozpur-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा होली मिलन समारोह
फिरोजपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा छावनी के राम बाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योगपति समीर मित्तल, शिक्षाविद्व डा. अनिरूद्ध गुप्ता के बेटे कैविन गुप्ता ने विशेष मेहमान के तौर पर हिस्सा लिया। उनके द्वारा महाराज अग्रसैन जी के चित्र के समक्ष ज्योति प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करवाई गई। प्रधान राकेश अग्रवाल बबली की अध्यक्षता में आयोजित भव्य समारोह में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। इस दौरान अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आपस में प्यार और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से होली तंबोला और म्यूजिकल चेयर्स सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए जिसमें विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
सम्मेलन द्वारा सभी को प्राकृतिक रंगो के पैकेट देने के अलावा फूलो से होली खेलने के लिए प्रेरित किया गया। राकेश अग्रवाल बबली ने सभी आए मेहमानो का स्वागत करते हुए सम्मेलन द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सम्मेलन की तरफ से समाजसेवा, मैडिकल, नारी शक्ति उत्थान, पर्यावरण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा अग्रवाल सम्मेलन का उद्देश्य सभी अग्रवाल भाईयों को एक मंच पर लाना है।
आयोजकों द्वारा मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने धार्मिक भजनों पर सामूहिक नृत्य किया और उन पर रंगों की बौछार की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।