सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Championship: AG Punjab defeated Rock Rovers 9-2.

हॉकी चैंपियनशिप : एजी पंजाब ने रॉक रोवर्स को 9-2 से किया पराजित

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hockey Championship: AG Punjab defeated Rock Rovers 9-2.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ राज्य सीनियर पुरुष और महिला हॉकी चैंपियनशिप में एजी पंजाब ने नौ गोल से शानदार जीत दर्ज की, वहीं कुछ अन्य टीमों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। 17 से 23 जून 2026 तक सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम में चल रही है।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को पुरुष और महिला वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में एजी पंजाब ने रॉक रोवर्स हॉकी क्लब (मास्टर टीम) को 9-2 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में दीपक ने चार गोल किए, जबकि कावलजीत ने दो गोल दागे। एक अन्य पुरुष मुकाबले में सीएचए-42 ने एसजीजीएसएचसी-26 (रेड) को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

साहिल ने सीएचए-42 के लिए तीन गोल किए। महिला वर्ग में एसजीजीएसएचसी-26 (रेड) ने हॉकी स्टेडियम-42 को 7-0 से हराया। अनमोलदीप ने एसजीजीएसएचसी-26 (रेड) के लिए दो गोल किए। मंगलवार को हुए पुरुष वर्ग के पहले मैच में एजी हरियाणा ने एजी पंजाब को 3-2 से मात दी थी। एजी हरियाणा के लिए अंकित ने दो और गोबिंद ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजी पंजाब के लिए मोहित और कावलजीत ने एक-एक गोल किया। महिला वर्ग में रॉक रोवर्स हॉकी क्लब (मास्टर टीम) ने एसजीजीएसएचसी-26 (ब्लू) को 4-1 से हराया। रॉक रोवर्स के लिए निशि, कमला, संगीता और हरविंदर ने गोल किए। एसजीजीएसएचसी-26 (ब्लू) के लिए बीना ने एकमात्र गोल किया। एक अन्य मैच में किस्को-42 ने सीएचए-18 को 2-0 से पराजित किया।
किस्को-42 की ओर से महिमा और मनप्रीत ने गोल दागे। यह चैंपियनशिप 23 जून 2026 तक चलेगी। सभी मैच सेक्टर 42 हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अब तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed