सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kota stone platforms will be installed under the benches in the green belt of Sector-43.

Chandigarh News: सेक्टर-43 की ग्रीन बेल्ट में बेंचों के नीचे लगेंगे कोटा स्टोन प्लेटफॉर्म

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kota stone platforms will be installed under the benches in the green belt of Sector-43.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 की ग्रीन बेल्ट और नेबरहुड पार्कों में स्थापित सीटिंग बेंचों के नीचे करीब एक हजार कोटा स्टोन प्लेटफॉर्म लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। यह पहल स्थानीय निवासियों की मांग पर शुरू की गई है। वार्ड की पार्षद प्रेमलता ने बताया कि बारिश के मौसम में बेंचों के नीचे पानी भरने की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी।
Trending Videos

इन प्लेटफॉर्मों के बनने से जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को बैठने में सुविधा मिलेगी। साथ ही पार्कों की सुंदरता में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी पार्कों और ग्रीन बेल्टों को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है। भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लागू की जाएंगी। इस मौके पर एक्सईएन प्रीतपाल सिंह, एसडीओ हिमांशु, जेई सनी, आरडब्ल्यूए प्रधान राजेश राय सहित अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, एमएस भल्ला, राजेश हांडा, लोकेश चोपड़ा, आरके नैय्यर, अवतार सिंह, उमा शर्मा, सुषमा, मंजू, सुनीता और मुकेश देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed