सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs stolen from two houses in Sarangpur and Maloya, police begin investigation

Chandigarh News: सारंगपुर व मलोया में दो घरों से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two houses in Sarangpur and Maloya, police begin investigation
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। थाना सारंगपुर और मलोया क्षेत्र में शातिर चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पहला मामला खुड्डा लाहौरा क्षेत्र का है। राजेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 फरवरी की सुबह ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी। शाम को लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कुंडल और करीब एक लाख रुपये नकद गायब मिले। सूचना मिलते ही थाना सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मलोया में हुई। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए पीजीआई ले गए थे। अगले दिन घर लौटने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुआ और एक सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी तथा करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
मामले की सूचना मिलते ही थाना मलोया पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed